भर्तियों के रद्द होने के बाद युवाओं की आंखों में अंधेरा छा गया है: प्रियंका गांधी
Date posted: 25 March 2021
लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती रद्द होने पर सरकार पर तंज कसा है और कहा कि इन भर्तियों के रद्द होने के बाद युवाओं की आंखों में अंधेरा छा गया है। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि वीडियो -2018 की परीक्षा देकर युवाओं ने 2021 तक नियुक्ति का इंतजार किया। तारीख पर तारीख आती गई। नियुक्ति न मिली। हर नई तारीख एक पत्थर की तरह चोट करती थी।
उन्होंने आगे लिखा कि कल भर्ती निरस्त हो गई। इन युवा आंखों में अंधेरा छा गया। सीएम साहब के प्रचार में ही बहार है। मगर यूपी का युवा नौकरी से बाहर है।
Facebook Comments