कांग्रेस परिवार को छोड़ समस्त भारत नरेन्द्र मोदी के समर्थन में खड़ा है: डॉ. संजय मयुख
Date posted: 10 May 2020
पटना: भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी डॉ. संजय मयुख ने कहा है कि लंबे समय तक सरकार में रहनेवाली कांग्रेस पर दृष्टिपात करें तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन और कैसे लोग इस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। पार्टी को गांधी परिवार और उसके निकट समझी जानेवाली एक टीम चला रही है। हताश कांग्रेस दम साधे आत्म-बलिदान की भावना से इस परिवार की मुखापेक्षी बनी हुई है। मात्र छह वर्ष की अल्प अवधि में राष्ट्रीय महत्व के जितने भी निर्णय मोदी सरकार ने लिए कांग्रेस ने उसका घोर विरोध किया। चाहे वह नोटबंदी हो, जीएसटी, जम्मू-कश्मीर में 370 की समाप्ति, मुस्लिम महिलाओं के हक में तीन तलाक की समाप्ति, राफेल सौदा एवं सीएए जैसे जितने भी युगीन महत्व के भविष्यगामी निर्णय हुए, कांग्रेस ने उनका विरोध किया। जबकि समूचा देश इनके समर्थन में खड़ा होकर वर्तमान नेतृत्व को सराह रहा है।
डॉo संजय मयुख ने कहा कि समस्त भारत देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में खड़ा है लेकिन कॉंग्रेस को छोड़कर क्योंकि इस परिवारवादी पार्टी ने तय कर लिया है कि परिवार की सत्ता को देश से ज्यादा अहमियत देनी है। कोरोना के खिलाफ नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा छेड़े गए बहुत संवेदनशील और गंभीर अभियान में तबलीगी जमात के लोगों ने धार्मिक भावनाओं का प्रचार कर बाधा पहुँचाने की कोशिश की। हालांकि हमारे कोरोना योद्धाओं ने इस मामले को अब तक बेहद कामयाबी से निपटाने का काम किया है।
Facebook Comments