14 प्रकार के उपकरणों के साथ विशेष प्रकार के 746 एईएस किट भी भेजे गए: मंगल पांडेय
Date posted: 10 May 2020
पटना: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शनिवार को बिहार के 11 एईएस प्रभावित जिलों के लिए 28 एंबुलेंस एवं आवश्यक उपकरणों से लैस विशेष प्रकार के 746 एईएस किट को 366 स्वास्थ्य केंद्र हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पांडेय ने कहा कि नौनिहालों को बचाना सरकार की प्रहली प्राथमिकता है। एईएस से पीड़ित किसी भी बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की मुक्कमल तैयारी की गई है।
इसके लिए विशेष तौर पर एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में देश का पहला एक सौ बेड वाला पीकू (पैडियट्रिक इंनसेनटिव केयर यूनिट) अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। अगले एक सप्ताह में पीकू अस्पताल को जनता की सेवा में समर्पित कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त चार दिन पूर्व बीएसएमआईसीएल द्वारा एसकेएमसीएच प्रशासन को 60 बेड का नया इंसेफ्लाइटिस वार्ड तैयार कर हस्थानांतरित कर दिया गया है।
श्री पांडेय ने कहा कि आने वाले मौसम में एईएस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज एईएस प्रभावित 7 जिला के लिए 28 बीएलएस एंबुलेंस भेजे जा रहे हैं। साथ ही 366 अस्पतालों के लिए 14 प्रकार के उपकरणों वाला दो-दो किट विशेष किट भी भेजे जा रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से ग्लुकोमीटर, सिरिंज, कैनुला, अंबुबेग, पैडियेट्रिक कफ, ऐनिमासेट, म्यूकस सक्कर एवं फोलिस कैथेटर सहित विभिन्न चिकित्सकीय सामग्रियों को एईएस किट में रखा गया है, ताकि अस्पतालों के अंदर ही बच्चे की इलाज की समुचित व्यवस्था हो सके। कुछ दिन पूर्व हीं प्रभावित जिलों में 18 एंबुलेंस भेजे गए हैं। इस प्रकार एईएस प्रभावित क्षेत्रों में हाल के दिनों में कुल 46 एंबुलेंस भेजे गए हैं। साथ ही 18 एईएस एवं जेई प्रभावित जिलों के लिए 85.23 लाख ओआरएस का पैकेट भी भेजा गया है, जिसे प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों में बांटा जा रहा है।
श्री पांडेय ने कहा कि एसओपी के अनुसार पीएचसी चिकित्सक एवं पारा मेडिकल सहित स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण कार्य संपन्न हो चुका है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर जागरूता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए हैंडविल, दीवाल लेखन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों सहित विभिन्न संचार माध्यमों से सघन प्रचार किया जा रहा है, ताकि लोग ज्यादा जागरूक हों एवं बच्चों की स्वास्थ्य की चिंता हर घर में अभिभावक कर सकें। आज इस एंबुलेंस एवं एईएस किट की रवानगी पर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार, बीएसएमआईसीएल के प्रबंध निदेशक संजय सिंह एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
Facebook Comments