राजदूत ने यू.पी. में रसियन टेलीकाॅम कंपनियों के निवेश पर विशेष बल दिया
Date posted: 18 June 2020
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आज खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में रूस में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एम्बेसडर, एम्बेसी आफ रसियन फेडरेशन डी0बी0 वेंकटेश वर्मा से वेबिनार के माध्यम से चर्चा की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डा0 नवनीत सहगल, सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह भी चर्चा में शामिल थे।
वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित संवाद कार्यक्रम में सिंह ने ‘‘उत्तर प्रदेश में निवेश क्यों करें’’ इस बारे में विस्तार से राजदूत को अवगत कराया। उन्होंने का कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में दो डिफेंस कारीडाॅर की स्थापना का निर्णय लिया है। जिसमें एक तमिलनाडु तथा दूसरा उत्तर प्रदेश में स्थापित हो रहा है। यू0पी0 में आयोजित डिफेंस एक्सपो में कई देशों की कम्पनियों ने हिस्सा लिया और उद्यम स्थापना के लिए एम0ओ0यू0 भी किया है। उनमें रूसी कंपनियां भी शामिल है। अधिकांश परियोजनाएं पाइपलाइन में है।
इनका फालोअप कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मैन्यूफैक्चरिंग, सिविल एविएशन, टूरिज्म, एग्रो एण्ड फूड प्रोसेसिंग, रिन्यूवेल एनर्जी, टेक्सटाइल्सस, आईटी, इलेक्ट्रानिक्स और डिफेंस एण्ड एयरोस्पेश के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाए मौजूद हैं।
एमएसएमई मंत्री ने अवगत कराया कि यू0पी0 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम में देश में नम्बर एक है। एयर एण्ड रोड कनेक्टीविटी बेहतर हुई है। जेवर एअरपोर्ट का निर्माण और एक्सप्रेस-वे का जाल यू0पी0 में निवेश के लिए आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि 90 फीसदी कारपेट का उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। वायलूम के हिसाब से यू0पी0 मोबाईल उत्पादन में एक नम्बर पर है। बिजनेस रिफार्म एक्शन प्लान के तहत सिंगल विन्डो क्लीयरेंस की सुविधा सहित 20 से अधिक सेक्टर स्पेसीफिक पालिसी बनाई गई है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में भूमि एवं मानव संसाधन उपलबध है। रिलाइंस इण्डस्ट्री लिमिटेड ने यू0पी में 1.3 बिलियन डालर के निवेश हेतु एम0ओ0यू0 किया है।
एम्बेसडर ने उत्तर प्रदेश में डिफेंस एण्ड एअरोस्पेश क्षेत्र में ज्वाइंट वेंचर्स के तहत कार्य करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उद्यमी रूस के उद्यमियों के साथ आपस में मिलकर काम करेंगे, तो दोनों को फायदा होगा। उन्होंने प्रदेश में स्पेयर पार्टस् के प्रोडेक्शन हेतु निवेश पर विशेष जोर दिया। साथ ही कृषि क्षेत्र में रसिया की एग्रो मीशन के उपयोग का सुझाव भी दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर सैटेलाइट के माध्यम से आटोमेटिक टोल विलिंग टेक्नाॅलाजी को लाने पर जोर दिया। राज्य में इनलैण्ड वाटरबेस बनाने में पहल करने की बात कही।
राजदूत ने कहा कि कोविड-19 महामारी शुरू होने के पश्चात रूस से इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों का एक्सपोर्ट बढ़ा है। इसको देखते हुए उन्होंने यू0पी0 में रसियन टेलीकाॅम कंपनियों के निवेश पर विशेष बल दिया। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी निवेश पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रसियन गर्वनमेंट ने उद्यमियों की सुविधा के लिए एक मिलियन डालर के्रडिट लाइन की घोषण की है। इससे रूस के उद्यमियों को निवेश में मदद मिलेगी। उन्होंने यू0पी0 में निवेश को आकर्षित करने के लिए रसिया विजिट की बात कही ।
डा. नवनीत सहगल ने प्रजेंटेशन के माध्यम से राजदूत महोदय को यू0पी0 में निवेश की संभावनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर डिप्टी हेड, मिन्स्ट्री आँफ इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट आँफ जबैकल रीजन मिखैल चुरकिन तथा फिक्की के सीएमडी मनोज गुप्ता एवं फिक्की के चेयरमैन शरद जयपुरिया भी चर्चा में शामिल थे।
Facebook Comments