सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

कंकरखेड़ा: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को रविवार को उनकी जयंती पर याद किया गया। कार्यकर्ताओ ने भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यालय पर अटल बिहारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुशासन दिवस मनाया व उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री अभय कुमार सिंह ने बताया की अटल जी ने मूल्यों और आदर्श आधारित अपनी राजनीति से भारत में विकास और सुशासन के युग की शुरुआत की थी। राजनेता के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी की पहचान पूरी दुनियां में थी।

उनका राजनीतिक कौशल और बोलने की शैली आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायी है। एक सफल राजनेता होने के साथ वह लेखक और कवि भी थे। उन्होंने कारगिल जैसे युद्ध में भी धैर्य और साहस नहीं खोया। उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर आज भाजपा देश व प्रदेश को नई पहचान दे रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर कार्यकारिणी सदस्य अमित मूर्ति, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा से क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अधिवक्ता अजय दीवान, रमन ढींगरा, नितिन आदि मौजूद रहे।

Facebook Comments