बागपत: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या

बागपत: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर रोजाना की तरह आज सुबह घर से मार्निंग वॉक के लिए गए थे। लौटते समय उनके खेतों के पास कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तमंचे से तीन गोली मारकर संजय खोखर की हत्या कर दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल उनकी हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Facebook Comments