40 सालो में जो विपक्ष ने किया वो भाजपा ने किया: बृजपाल सिंह चौहान

नोएडा:  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना अध्यक्षता में ग्राम किसान चौपाल कार्यक्रम गांव छिजारसी और सरफाबादसोरखा में आयोजित किया गया।  बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री बृजपाल सिंह चौहान (राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य किसान मोर्चा ) ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जो काम विपक्ष ने 40 सालो में प्रदेश में नहीं कर पाए। वही काम भाजपा की सरकार ने साढ़े 4 साल में करके दिखाया है । भाजपा नेता रवि कांत मिश्रा ने किसानों को संबोधित किया।

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भाई ओमवीर अवाना जी ने किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में बना है तब से किसानों के हित में काम किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि, किसानों के ऋण माफ किए। उन्होंने किसान चौपाल में उपस्थित किसानों को सरकार की निरंतर चलने वाली योजनाओं से अवगत कराया । इस मौके पर नोएडा महानगर के जिला महामंत्री चंदगीराम यादव, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री घनश्याम यादव और मुक्तानंद शर्मा ,उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, अजय यादव, अटल बिहारी मंडल के अध्यक्ष बबलू यादव, ओबीसी मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी सचिन अंबावता ,जयराज भाटी ,किसान मोर्चा के अनिल मास्टर , जिला कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव और जिला कार्यकारणी सदस्य भागवत दयाल जी और अन्य जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी सहित अन्य  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments