समाज और धर्म के नाम पर देश को बांट रही बिजेपी : संजय गुर्जर

नोएडा: प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टीया तैयारी में जुटी हुयी है।इसी क्रम में  पीस पार्टी द्वारा अपना देशव्यापी भारत बचाओ सविधान बचाओ आंदोलन चलाया जा रहा है।इसी विषय पर बात करते हुये प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर ने नोएडा स्थित  सैक्टर 80 में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पार्टी की यह मुहिम सभी राजनीतिक दलों से अलग है।

भारत बचाओ सविधान बचाओ आंदोलन से आज देश का एक बड़ा वर्ग जो देश व संविधान से लगाव रखवा है व लोकतंत्र और जमुरियत को बचाना चाहते है इस मुहिम से जुड़ रहा है।देश की आम जनता का हर कदम पर शोषण हो रहा है और संविधान की धाज्जिया उड़ाई जा रही है।बीजेपी सरकार देश को बेचने का कार्य कर रही और जनता में जाति और धर्म का जहर घोलकर राष्ट्रवाद का नारा लगा रही है।जिसको देश की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही करेगी।भारत बचाओ सविधान बचाओ आंदोलन ही देश और समाज को बचाने का माध्यम है।कैंद्र सरकार आज तक जितने भी बिल लेकर आयी है।सभी देश विरोधी है।हाल ही में कैंद्र सरकार एक नया बिल लेकर आयी है।जिससे अब लड़कियों की शादी 18 साल के बजाय 21 साल शादी की उम्र की गई है।ये बिल भी बीजेपी की हीनता ग्रस्त मानसिकता का नया सबूत है।आज तक बीजेपी का हर कार्य समाज और देश को बांटने जैसा है हर कदम पर सविधान के साथ खिलवाड़ हो रही है। राजनीति को आज शौक और आय का साधन समझा जा रहा है जबकी राज और नीति दो शब्द है इसका मतलब ये की देश और प्रदेश की जनता को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने का नाम ही राजनीति है लेकिन आज राजनीति के माध्यम से जनता का शोषण हो रहा है।सत्तापक्ष के लोग विपक्ष को हीनता गिरस्त मानसिकता से देख रहा है।धर्म और जाति की बातों के अलावा और कोई मुद्दा नही बचा है बल्कि ये कहना बिल्कुल गलत नही होगा की बीजेपी देश मे हिदू और मुस्लिम के नाम पर तुष्टिकरण कर रही है। सत्ता प्राप्त करने का बीजेपी के पास ये एकमात्र साधन है। देश आज खासकर पिछड़े दलित मुस्लिम सब समझ चुके है बीजेपी समाज और धर्म के नाम पर बटवारा करके देश बर्बाद कर रही है।देश के असली राष्टवादी लोगों का विशेष अभियान है.
भारत बचाओ सविधान बचाओ आंदोलन।उत्तर प्रदेश के अलावा पूरे देश के लोग इस से जुड़ रहे है। आगामी समय मे पार्टी एक बड़े आंदोलन की तैयारी कर सकती है। वैसे भी अब लोगों ने मन बना लिया है कि बीजेपी जैसी पार्टी को देश की राजनीति से बेदखल करना है।

Facebook Comments