समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मिलेगा सबको न्याय: देवेन्द्र गुर्जर

नोएडा:  गांव बख्तावरपुर में नोएडा विधानसभा कोषाध्यक्ष अनिल धामा के आवास पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओ कार्यक्रम एवं  बैठक का आयोजन किया गया बैठक में पुराने समाजवादी नेता चन्द गुर्जर, चोधरी फिरे राम, बख्तावरपुर निवासी का फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया समाजवादी पार्टी के झंडा वितरण किए गए 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक झंडा लगाओ अभियान चलाया जाएगा संगठन को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक बूथ स्तर कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारियों एवं पार्टी समर्थकों के घरों एवं वाहनों साइकिल मोटरसाइकिल कार पर सपा का झंडा लगाना सुनिश्चित किया गया है।यह कार्यक्रम नोएडा विधानसभा मे लगातार चलाया जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए देवेन्द्र गुर्जर अध्यक्ष नोएडा विधानसभा ने कहा की जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो सबको न्याय मिलेगा।

 समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया  मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेकर चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। अखिलेश यादव सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं  वरिष्ठ सपा नेता देवेन्द्र अवाना ने कहा की  भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है जनता का विश्वास खो चुकी है सरकार में आम लोगों का मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है सरकार पूंजीपति और धन्ना सेठों के इशारे पर किसान और मजदूरों का शोषण कर रही है किसान मजदूर नौजवान आज सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर है और तानाशाही सरकार अपनी मनमानी पर उतारू हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता देवेन्द्र अवाना, देवेन्द्र गुर्जर अध्यक्ष नोएडा विधानसभा,अरूण यादव महासचिव नोएडा विधानसभा, कर्मवीर अवाना उपाध्यक्ष ,अनिल धामा कोषाध्यक्ष, रविन्द्र यादव सचिव नोएडा विधानसभा, वरिष्ठ नेता नरेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ नेता रामवीर यादव विक्की तंवर, सन्नी गुर्जर,  सतवीर गौतम उपाध्यक्ष रमेश चौधरी,,मनोज अवाना उपाध्यक्ष कपिल चौधरी पवन शर्मा रमेश चौधरी देव यादव सत्यपाल हरि नम्बरदार सिंह ईश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments