भाजपा नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की

नोएडा:  सेक्टर 12 स्थित समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव  एवं महासचिव राघवेंद्र दुबे ने सपा नेताओं के साथ सेक्टर 22 के चौड़ा सादतपुर निवासी मूलचंद शर्मा, विशाल पंडित एवं राजीव शर्मा को सपा की सदस्यता दिलाई। सभी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सपा प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि दूसरे दलों के लोग लगातार समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं। विशाल पंडित भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं।

इन लोगों  के पार्टी से जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। अब उत्तरप्रदेश के आम जनमानस ने मन बना लिया है कि अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है। इस अवसर पर नोएडा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि लोगों का विश्वास सपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है इसी का परिणाम है सपा से लोग जुड़ रहे हैं। किसान , मजदूर, गरीब, नौजवान भाजपा सरकार में सभी परेशान है । देश के पांच सबसे गरीब प्रदेशों में उत्तरप्रदेश ने अपना स्थान बनाया है जो कि शर्मनाक है। जनता ने इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।इस अवसर पर देवेंद्र अवाना,  विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर, यामीन खान, नरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष मोहम्मद तस्लीम, कर्मवीर चौधरी मौजूद रहे।

Facebook Comments