सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों का पत्रक घर-घर पहुंचाएगी भाजपा महिला मोर्चा

ऑनलाइन माध्यम से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया, बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य जी ने की। आगामी कार्य योजनाओं पर अपने विचार रखते हुए अध्यक्ष जी ने 20 से 30 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा नियोजित सदस्यता अभियान, जनसंपर्क व पत्रक वितरण के माध्यम से सरकार द्वारा महिलाओं के हितों में किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य प्रारंभ किया है ।

अध्यक्ष ने कहा मोदी सरकार ने बेटियों के नेतृत्व को बल प्रदान किया है। भाजपा मानती है कि भारत का नवनिर्माण नारी सशक्तिकरण की बुनियाद पर ही संभव है। नारी सम्मान में मोदी सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या-सुमंगला, सुकन्या-समृद्धि सहित कई योजनाओं का सफल संचालन किया है यह किसी उपलब्धि से कम नहीं है। इसके साथ ही 100 करोड़ भारतीयों का वैक्सिनेशन पूर्ण होने पर खुशी जाहिर करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री को महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा आदरणीय विजय बहादुर पाठक, सह प्रभारी अंजुला माहौर, कार्यक्रम की संचालिका प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल, उषा मौर्य व डॉ कीर्तिका अग्रवाल सभी प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति की बहने उपस्थित रहीं।

Facebook Comments