भाजपा सत्ता पर फिर होगी काबिज: सौरभ बैसोया

नोएडा: भारतीय जनता पार्टी के जिला सह मीडिया सौरभ बैसोया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में भाजपा की सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि विपक्ष कितना भी ताना-बाना बुन ले लेकिन जनता भाजपा पर विश्वास कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में विकास किया है उसी विकास के बल पर 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी सत्ता में वापसी करने का काम करेगी।

सौरभ बैसोया ने बताया कि भाजपा ने हमेशा लोगों का विकास किया है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को मजबूत करने का काम कर रहे हैं जिससे अन्य देश भी अचंभित हैं।

Facebook Comments