दिल्ली के सम्पूर्ण विकास और हर समस्या के निदान के लिए दिल्ली विधानसभा में BJP की सरकार जरूरी

नई दिल्ली:   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोक सभा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला कार्यालय में अचानक कार्यकर्ताओं की बैठक बुलायी। बैठक में उन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया जिन को चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार से लेकर सांगठनिक कार्यो की जिम्मेदारी दी गई थी। तत्पश्चात तिवारी चुनाव प्रचार के लिए झारखंड रवाना हो गए जहाँ आज वो चार सभाओं को संबोधित करेंगे फिर चुनाव प्रचार के लिए बनारस जाएंगे और वापस दिल्ली 19 तारीख को आएंगे।
मनोज तिवारी ने चुनाव प्रचार प्रसार और व्यवस्थाओं में लगे कार्यकर्ताओं द्वारा निष्ठा लगन और मेहनत से चुनाव प्रचार अभियान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और पूरे संसदीय क्षेत्र में हुए मतदान और पार्टी के पक्ष में संभावित हुए वोटों की संख्या का ब्यौरा भी लिया है। उन्होने चुनाव के दौरान अपने और कार्यकर्ताओं अनुभव भी साझा करे अनुभव भी साझा किये।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  मनोज तिवारी ने कहा कि हमें अब चैन से नहीं बैठना है और आज से ही 2020 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में लग जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही बेनकाब है और अब आयुष्मान भारत योजना एवं सवर्णों को आर्थिक आधार पर आरक्षण को रोक कर केजरीवाल ने यह साबित कर दिया कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। हमें जन-जन तक जाकर यह बताना है कि दिल्ली के सम्पूर्ण विकास और हर समस्या के निदान के लिए दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरूरी है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला के अध्यक्ष अजय महावर, नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष कैलाश जैन, भाजपा नेता भोलानाथ विज, प्रवेश शर्मा आनंद त्रिवेदी, डॉक्टर यू.के. चैधरी, जोन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, विधायक जगदीश प्रधान सहित मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी और चुनाव प्रबंधन समिति के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments