कानपुर में भाजपा की जन विश्वास यात्रा का हुआ जोरदार अभिनंदन और स्वागत

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी जन विश्वास यात्रा में आज कानपुर में आयोजित जन विश्वास यात्रा के रोड शो एवं जन सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता जनार्दन का अभिनंदन व वंदन किया।  केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में चल रही जन विश्वास यात्रा में घंटा-घलियालो की आवाजों और भारतीय जनता पार्टी के गगनभेदी नारों के बीच जन विश्वास यात्रा पर जगह जगह फूल बरसाए गए। श्री मौर्य ने जय श्री राम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कहा कि काम दमदार ,मोदी सरकार ’फिर एक बार, भाजपा 300 पार’ का विजय घोष किया।
कानपुर के बिठूर में आयोजित जन विश्वास यात्रा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश जी सपा के लिए नहीं कुछ बचा है 22 में, थोड़ी बहुत हिम्मत है तो तैयारी करो 27 में। उन्होंने कहा कि 2014 से भाजपा की विजय यात्रा शुरू हुई थी तब से भाजपा की प्रचंड जीत हो रही है। 2019 में सारे भाजपा विरोधी एक हो गए तब भी भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 64 सीटें मिली और 51 फीसदी वोट देकर जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया। अगर जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री नहीं बनाया होता तो अयोध्या में क्या राम लला का भव्य मंदिर बन रहा होता। अगर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनाया होता तो क्या जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटी होती। उन्होने कहा कि औरंगजेब ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर को तहस-नहस किया था।

काशी में ऐसा बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया गया है जिसमें 50000 लोग एक साथ जा सकते हैं। समाजवादी पार्टी को केशव मौर्य ने जिन्नावादी पार्टी करार दिया और कहा कि जिन्ना से प्यार नहीं होता तो कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने जाते समाजवादी। वह अपनी सरकार में कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाते थे। हम देश में मिसाइल बनाने के काम की शुरुआत कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की 300 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि 100 मे 60 हमारा ह,ै बाकी में बटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है । बंटवारे में हमारा इसलिए है क्योंकि हम सबका साथ-सबका विश्वास सबका विकास की बात करते हैं हमारे लिए गरीब-गरीब एक समान है, वह हिंदू हो या मुसलमान।

कानपुर में जन विश्वास यात्रा में उमडी़ भारी भीड़ से उत्साहित श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता जनार्दन ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दे दिया है। जनता जनार्दन  के आशीर्वाद तथा भाजपा के कर्मठ व ईमानदार कार्यकर्ताओं के बल पर इस बार भी विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी, 300 से ज्यादा अधिक सीटें पाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। डबल इंजन की सरकार, काम दमदार ,सोच ईमानदार के नारों के बीच जनता में जन विश्वास यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कानपुर में ऐतिहासिक जन विश्वास यात्रा  में सभी वर्गों की बहुत बड़ी भागीदारी रही। 1857 की अमरक्रान्ति के महानायक नाना साहब पेशवा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पत्रकार व सुधारवादी व्यक्तित्व गणेश शंकर विद्यार्थी की धरती कानपुर में श्री मौर्य ने कहा कि सरकार की सोच  ईमानदार, काम दमदार ,तेज रफ्तार  इसीलिए विपक्ष मे मचा है हाहाकार।

भाजपा की जन विश्वास यात्रा का कानपुर दक्षिण जिले में प्रवेश करते ही आम जनमानस ने अपने अपने घरों की छतों और बालकनीयों से खड़े होकर जोरदार पुष्प वर्षा कर भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया। रास्ते में पड़ने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर उनको नमन किया। रथ पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना, यात्रा संयोजक बाबूराम निषाद, भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ बीना आर्य पटेल, सांसद सत्यदेव पचैरी, विधायक महेश त्रिवेदी रहे।

Facebook Comments