बौखलाई “APP” पार्टी छठ पूजा से पहले दिल्ली में तनाव पैदा करना चाह रही: भाजपा

नई दिल्ली:  दिल्ली भाजपा के महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रवक्ता आदित्य झा एवं पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने एक संयुक्त ब्यान मे कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिती में हुई बैठक में निर्णय लेकर दिल्ली आपदा प्रबंधन समिति ने गत माह दिल्ली में छठ पूजा पर रोक की घोषणा की थी जिससे आम आदमी पार्टी की राजनीतिक बदनामी हुई और इस बदनामी से बौखलाई आम आदमी पार्टी अब छठ पूजा से पूर्व दिल्ली में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं सांसद मनोज तिवारी के संघर्ष के बाद छठ पूजा से प्रतिबंध तो हटा पर अब दिल्ली सरकार यमुना किनारे पूजन पर रोक लगा दी गई है। पूर्वांचलवासी आम आदमी पार्टी के इस खेल को भलीभांति समझ रहे हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर नगर निगम ही नहीं डी. डी.ए. भी सभी परम्परागत चिन्हित स्थानों के साथ नये स्थानों पर भी अस्थाई छठ पूजा घाट बना रहे हैं।
भाजपा के पूर्वांचल से जुड़े नेताओं ने कहा है कि जहाँ एक ओर नगर निगम एवं डी.डी.ए. सकारात्मक काम कर रहे हैं वहीं आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक, सोमनाथ भारती, संजीव झा एवं दिलीप पांडे जैसे नेता अनर्गल प्रचार एवं ब्यानबाजी कर छठ पूजा से पूर्व दिल्ली में तनाव पैदा करने में लगे हैं।
तीनों भाजपा नेताओं ने दिल्ली में बसे पूर्वांचल वासियों से अपील की है कि वह आम आदमी पार्टी नेताओं के भड़काऊ भाषणों से बच कर रहें और यह सुनिश्चित करें की दिल्ली में कोई हिंसा ना हो।

Facebook Comments