पैतृक गांव पहुचने पर हुआ पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का स्वागत

नोएडा: राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट का भव्य स्वागत नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तवर द्वारा डीएनडी फ्लाईओवर पर किया गया। सचिन पायलट जी हर वर्ष की भांति अपने पैतृक गांव वैदपुरा गोवर्धन पूजा मैं शामिल होने के लिए नोएडा पहुंचे थे।इस अवसर पर राम कुमार तंवर ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ अपने नेता सचिन पायलट जी का फूल माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर ढोल बाजे के साथ स्वागत किया। राम कुमार तंवर ने सचिन पायलट जी को पूरे क्षेत्र की तरफ से दीपावली की गोवर्धन की भैया दूज की बधाई दी।

इस अवसर पर सचिन पायलट जी ने भी समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली व गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।बताते चले कि गौतमबुद्ध नगर सचिन पायलट जी का पैतृक जनपद होने के नाते उनका अपने गृह जनपद से विशेष लगाव रहता है।उन्हें जब भी मौका मिलता है।वह समय-समय पर अपने गृह जनपद में अपने क्षेत्र के वासियों से मिलने के लिए उनके बीच में पहुंचते हैं।गौतमबुद्ध नगर के निवासियों का भी सचिन पायलट से विशेष लगाव है।वह इस क्षेत्र के ही नहीं समस्त देश के सर्वमान्य नेता है। सचिन पायलट ने कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर सबको साथ लेकर भाईचारे का संदेश देकर इस पावन पर्व को मनाना चाहिए।

हमें जाति धर्म से उठकर सबको साथ लेकर चलने की आवश्यकता है।तभी देश विकास के पथ पर अग्रसर हो सकता है।आज की मौजूदा सरकार ने आपसी भाईचारे में जहर घोलने का काम किया है जिसके कारण देश में तनाव एवं अराजकता का माहौल फैला हुआ है।अब जनता भाजपा की ऐसी जन विरोधी नीतियों को समझ चुकी है।आने वाले समय में जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देने वाली है। हाल ही में हुए अभी उपचुनाव में जनता ने अपना मन स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने भाजपा की सरकार को  पसंद नहीं कर रही है।तभी भाजपा को उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जो देश को एकजुट करके सबके साथ विकास और उन्नति की बात करती है। स्वागत करने वालों में मुख्य रुप से नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष रामकुमार तंवर के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बबली नागर,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री देवेंद्र भाटी,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेन्द्र अवाना,फिरे सिंह नागर,लियाक़त अली प्रदेश उपाध्यक्ष मायनॉरिटी कांग्रेस,जितेन्द्र अंबावत,ललित अवाना,दानिश सैफी,गौरव खंडेलवाल,अशोक शर्मा,सतेन्द्र शर्मा,यतेंद्र शर्मा,विक्रम चौधरी,जितेन्द्र शर्मा,रिज़वान चौधरी,रामकुमार शर्मा एसकेएस राणा,आरके प्रथम,अमित जैन,तज़िंदर नागर,रवि माथुर,यसराम तंवर,ऊधम नागर,सूखवीर धामा,जितेन्द्र अवाना,जोगेंद्र अवाना, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments