क्या देश को बेचकर ही राजनीति हो सकती है?: विवेक ठाकुर
Date posted: 26 June 2020
नई देल्ली: भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते कहा कि पैसा ही सबकुछ है क्या सोनिया , राहुल, प्रियंका ? क्या किया 2008 में? आपने 90 लाख रुपया राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन के कम्युनिस्ट पार्टी से लेकर देश को बेच दिया चीन के हाथों! उस अवधि में 33% चीन के पक्ष में व्यापार को तब्दील (Trade Deficit 33%) किया।
विवेक ठाकुर ने कहा चीन के हक में बोलना हिन्दुस्तान के आज के सरकार के पहल को नकारना, इस संधि के कारण कांग्रेस की मजबूरी है। आज भी और डोकलाम के वक़्त भी कांग्रेस के नकारात्मक रवैये में न आज परिवर्तन है और न उस दिन था। क्या देश को बेचकर ही राजनीति हो सकती है?
विवेक ठाकुर ने कहा नेहरू जी से 1962 में चीन को समझने में गलती हुई लेकिन शायद 90 लाख लेकर देश को नहीं बेचते। सरदार पटेल जिन्होंने यह हिन्दुस्तान बनाया अगर जीवित रहते तो क्या 90 लाख का अनुदान राजीव गांधी फाउंडेशन में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लेकर संधि को स्वीकारते? शायद वह सरदार पटेल थे आधुनिक गांधी के सहयोगी नहीं।
विवेक ठाकुर ने कहा हर तरह की राजनीति स्वीकार है, लेकिन सेना के मनोबल को गिराना और राष्ट्रहित को ताख़ पर रखना यह आज का हिन्दुस्तानी कतई स्वीकार नहीं करेगा इस उजागर से देश शर्मिंदा है, माफ नहीं करेगा।
Facebook Comments