कोविड-19 से प्रभावित बच्चों के लिए करीना कपूर खान ने यूनिसेफ का चाइल्डहुड चैलेंज अभियान शुरू किया
Date posted: 26 June 2020
नई दिल्ली: कोविड – 19 से प्रभावित बच्चों की जिंदगी बचाने के लिये किये जा रहे कार्यों का समर्थन करने के लिए यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट करीना कपूर खान ने हैशटैग चाइल्डहुड चैलेंज (#ChildhoodChallenge) अभियान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से लॉन्च किया है। यह अभियान समर्थकों से हर बच्चे के बेहतर भविष्य का हिस्सा बनने का आग्रह करता है।
समर्थकों से अनुरोध किया गया है कि वे सोशल मीडिया पर अपने बचपन की सबसे सुखद यादों का उपयोग करते हुए #ChildhoodChallenge के साथ @unicefindia को टैग करके पोस्ट करें। साथ मे उनसे स्वैच्छिक तरीके से कुछ धनराशि दान करने को भी कहा गया है। हैशटैग अभियान में शामिल होने वाले समर्थकों को अपने तीन साथियों को चैलेंज के लिए नामांकित करना है। जिससे अभियान एक बड़ी कड़ी के रूप में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।
https://www.instagram.com/p/
करीना कपूर खान ने कहा “आज मै जो कुछ हूँ वह सुरक्षित, स्वस्थ बचपन पाने की वजह से हूँ। लेकिन लाखो की संख्या में ऐसे बच्चे हैं जो असुरक्षित व कमजोर हैं और अपने अधिकारों से वंचित हैं। कोविड –19 महामारी वंचित तबके के बच्चो के लिए स्थिति को और बदतर बना रही है। यूनिसेफ की एडवोकेट सेलिब्रिटी के तौर पर मुझे भारत में #ChildhoodChallenge शुरू करने में बहुत खुशी हो रही है। बच्चो को सुरक्षित रखने और उन्हें खुशहाल बचपन प्रदान करने में ये अभियान सहयोग करेगा।
बच्चों और उन्हें एक खुश बचपन देने में मदद करें। हम सब मिलकर हर बच्चे के लिए बेहतर भविष्य की परिकल्पना को सुनिश्चित कर सकते हैं।”
गौरतलब है कि कोविड – 19 महामारी सातवे महीने में प्रवेश कर चुकी है। स्कूल बंद होना, कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था, बाधित सेवाएं और भोजन की कमी से दुनिया भर में लाखों बच्चो के जीवन पर खतरा बना हुआ है। यूनिसेफ का अनुमान है कि अगले छह महीने में दुनिया भर में अतिरिक्त 6000 बच्चो की मौत प्रतिदिन ऐसी वजहों से हो सकती है जिन्हें रोका जा सकता है। इनमें से करीब सभी (90 फीसदी) बच्चे निम्न या निम्न मध्यम आय वाले देशों से होंगे। इन आंकड़ों के मुताबिक भारत मे अगले छह महीने में तीन लाख अतिरिक्त बच्चो की मौत हो सकती है।
यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि डॉ यास्मीन अली हक ने कहा,“हम बहुत खुश हैं कि करीना कपूर खान इस महत्वपूर्ण अभियान का ऐसे वक्त में समर्थन कर रही हैं जब इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता है। यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में उन्होंने हमेशा सक्रिय योगदान दिया है और बच्चो और महिलाओं के हित को बेहतर परिणाम देने के लिए अपने प्रभाव का अधिकतम उपयोग करती हैं।” यास्मीन हक ने कहा,”हमें उम्मीद है कि करीना के साथ कई अन्य लोग इस चुनौतीपूर्ण समय मे अभियान का हिस्सा बनेंगे जब लाखों बच्चे महामारी की मार से जूझ रहे हैं।”
यूनिसेफ इंडिया ने समर्थकों को अपने बचपन से जुड़ी बेहतरीन,सुखद यादों को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ #ChildhoodChallenge हैशटैग के साथ यूनिसेफ इंडिया को टैग करके पोस्ट करने के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही अनुरोध किया है कि अगर वे कर सकते हैं तो जिस वर्ष में उनका जन्म हुआ था उतनी ही राशि दान करें। साथ ही धनराशि एकत्र करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए चुनौती स्वीकार करने हेतु दोस्तों को नामांकित करें। जिससे हम सब मिलकर सबसे कमजोर व वंचित बच्चों के लिए एक बेहतर बचपन सुनिश्चित कर सकते हैं।
#ChildhoodChallenge के माध्यम से दान किया गया धन यूनिसेफ के रीइमेजिन ग्लोबल कैंपेन में जाएगा।
यूनिसेफ की ओर से सरकारों, जनता, दानकर्ता और निजी छेत्र से एक अत्यावश्यक अपील की गई है कि वे दुनिया मे कोविड – 19 से घिरे बच्चों की मदद, उन्हें चुनौती से बाहर निकालने और पुनर्वास के लिए सहयोग करें।
धन संग्रह के जरिये यूनिसेफ सरकारों के माध्यम से तत्काल जरूरत वाले बच्चों व उनके परिवारों तक साबुन, मास्क, दस्ताने, स्वच्छता किट, सुरक्षात्मक उपकरण पहुंचाएगा। साथ ही बच्चों और परिवारों के लिए जीवन रक्षक जानकारी, शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को बेहतर बनाने के प्रयास व बच्चों के लिए और अधिक न्यायपूर्ण दुनिया बनाने की दिशा में भी यूनिसेफ काम करेगा।
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें :
– अलका गुप्ता, संचार विशेषज्ञ, यूनिसेफ इंडिया- agupta@unicef.org/7303259183
– सोनिया सरकार, संचार अधिकारी, यूनिसेफ इंडिया – ssarkar@unicef.org
यूनिसेफ के बारे में
यूनिसेफ दुनिया के कुछ सबसे कठिन स्थानों में काम करता है, ताकि दुनिया के सबसे वंचित बच्चों तक पहुंच सके।
– 190 से अधिक देशों और क्षेत्रों में, हम हर बच्चे के लिए, हर जगह काम करते हैं जिससे हर किसी के लिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण हो सके।
– यूनिसेफ इंडिया और बच्चों के लिए इसके काम के बारे में अधिक जानकारी के लिए,
www.unicef.org/india पर जाएं।
यूनिसेफ इंडिया व्यवसायियों और व्यक्तियों से समर्थन और दान पर निर्भर है। जिससे स्वास्थ्य, पोषण, पानी, स्वच्छता, शिक्षा और बाल संरक्षण कार्यक्रमों को भारत में सभी लड़कियों और लड़कों के लिए चलाया जाए और विस्तारित किया जा सके। हर बच्चे को जीवित रहने और पनपने में मदद करने के लिए आज हमारा समर्थन करें।
https://help.unicef.org/in/
ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर यूनिसेफ इंडिया का अनुसरण करें।
Facebook Comments