सपा सरकार के विकास कार्यों का फीता काट रहे हैं मुख्यमंत्रीः सुरेंद्र सिंह नागर

नोएडा:  राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने अपने सभी समाजवादी साथियों के साथ नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल में सफर किया। यह सफर परी चैक से लेकर  सेक्टर 137 मैट्रो  स्टेशन तक किया गया।  नागर ने कहा कि इस मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण समाजवादी की अखिलेश सरकार में हुआ था। इस विकास कार्य का फीता काटकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भाजपा के खाते में डालने की नाकाम कोशिश की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास कार्य कराने में नाकाम साबित हुई है। पूर्व की सपा सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों को ही अपने नाम किये जा रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनता के बीच जाये एवं प्रदेश व केंद्र सरकार की पोल को खोले।
इस मौके पर सपा के नोएडा महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश अवाना, जसविन्द्र सिंह, वीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, सुधीर भाटी, नवीन भाटी, सोनू नागर, नरेंद्र नागर, प्रमोद भाटी, विनीत भाटी, विकास चैहान, विकास सिरोही, राहुल यादव एडवोकेट, सुभाष भाटी, सुनील भाटी, देवेन्द्र गुर्जर, गौरव चैधरी, सेंकी भाटी, देवेन्द्र सिंह अवाना, सेंकी खारी, हीरालाल यादव, नरेंद्र शर्मा, सन्नी गुजर, मेहराजुद्दीन उस्मान, राजेंद्र प्रधान व दुष्यंत सिंह भाटी मौजूद रहे।

Facebook Comments