सैनिकों ने देश का सम्मान बढ़ायाः विकास जैन

नोएडा: सेक्टर 70 नोएडा स्थित गोकुल विद्यापीठ में आज गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से संपन्न हुआ। स्कूल के प्रबंधक रमेश टाँगरी ने कार्यक्रम की शुरुआत की व आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन करते हुए विजय भसीन ने राष्ट्रीय गान के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास जैन प्रदेशाध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा देश वीर सैनिकों की वजह से आजाद हुआ है। उन्हें हम शत-शत प्रणाम करते हैं। हमें कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे हमारे देश की एकता और अखंडता खतरे में पड़ जाए। हमारा देश आज 70 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और आज हम यह कसम खाते हैं कि देश की एकता कभी भी टूटने नहीं देंगे। हमारा देश संसार का सबसे बडा लोकतांत्रिक देश है इसकी एकता इस देश की बहुत बडी ताकत और इस देश का गौरव है।
इससे बडा त्यौहार हमारे देश के लिए कोई और नही है। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा देश भक्ति गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छोटे बच्चों ने तीन रंग में रंगकर देश का मान बढ़ाया। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के संस्थापक नवनीत गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का महान पर्व है। इस दिन हमें घरों में दीप जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, व्यापार प्रकोष्ठ से अंशुल कुमार महामंत्री, अभिनव गुप्ता, महेश शर्मा, विजय भसीन, रेखा जी, सुनयना जी व अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।

Facebook Comments