कांग्रेस ने “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” अभियान के तहत 50 महिलाओं को टिकट दी

नोएडा: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है।काग्रेंस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट देने के अपने वादे को निभाते हुये  “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” अभियान के तहत 125 लोगों की पहली सूची जारी की।जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है।बात करे गौतमबुद्ध नगर जिले की तो यहा नोएडा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने नोएडा के चर्चित चहरे पंखुड़ी पाठक को टिकट दिया है।

वही दादरी विधानसभा सीट से काग्रेंस के वरिष्ट नेता दीपक भाटी चोटीवाला और जेवर विधानसभा सीट से मनोज चौधरी को टिकट दिया है।बात करे नोएडा की तो यहा की प्रत्याशी की तो।पंखुड़ी पाठक का जन्म 1992 में दिल्ली में हुआ था।उनके पिता का नाम जेसी पाठक और माता का नाम आरती पाठक है।दोनों दिल्ली में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं।पंखुड़ी का छोटा भाई चिराग पाठक है।पंखुड़ी दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से लॉ की स्टूडेंट रह चुकी हैं। छात्र राजनीति में वह साल 2010 चुनाव जीतकर वह जॉइंट सेक्रेटरी भी रही हैं।पंखुड़ी ने साल 2010 में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की क्रांति रथ यात्रा में भी हिस्सा लिया था।पंखुड़ी की शैली से अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी काफी प्रभावित रहीं।छात्र जीवन से सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली पंखुड़ी पाठक का कोई राजनैतिक बैकग्राउंड नहीं है। इसके बावजूद आज वह राष्ट्रीय राजनीति में बेहद चर्चित चेहरा रही हैं।

Facebook Comments