ऐतिहासिक आंदोलन होगा पीस पार्टी का “भारत बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन”: श्रीवास्तव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निरंतर अपना जनाधार बढ़ाने वाली पीस पार्टी राजनेतिक पार्टीयों के लिए खतरे की घंटी बनती जा रही है और ऐसा प्रतीत होता है कि आगामी विधानसभा चुनावों में एक निर्णायक भूमिका निभायेगी। बताते चले कि पीस पार्टी की देशव्यापी मुहिम भारत बचाओ संविधान बचाओ से सैकड़ो लोग निंरतर पार्टी की नीतियों को अपना कर इस मुहिम से जुड़ रहे है।एक प्रेस वार्ता में इसी विषय पर बात करते हुये भारत बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन के संयोजक ब्रहाचारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक ऐसा आंदोलन है जो देश और संविधान दोनों को बचाना चाहता है।कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार श्रीवास्तव ने यह घोषणा की कि यह आंदोलन कुशीनगर से शुरु होकर पूरे प्रदेश के जिलों में होती हुये दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचेगी।वहां मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंनें आगे बताया कि देश और संविधान दोनों को बचाने के लिये देश का बड़ा तबका भारत बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन से जुड़ चुका है।आंदोलन की शुरुवात कुशीनगर से इसलिए की क्योंकि कुशीनगर अपना आध्यात्मिक इतिहास रहा है।आपको बता दे कि कुशीनगर बौद्ध की अंतिम स्थली व कबीर दास जी की कर्म स्थली भी है।पूर्वांचल से आंदोलन शुरू होकर देश के कोने कोने तक जायेगा और दिल्ली जंतर मंतर पर आंदोलन बड़ा रूप लेगा। लाखों की संख्या में देश और संविधान हितैषी लोग आंदोलन में शामिल होंगे। सभी लोगो को आंदोलन की पूरी जानकारी व आंदोलन से जुड़ी हर बात से अवगत कराया जायेगा।देश में आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए ये आंदोलन शुरू किया जा रहा है ताकि देश के नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखा जा सके।
मुस्लिम , दलित व पिछड़े समाज का आंदोलन को भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। यह आंदोलन देश का ऐतिहासिक आंदोलन होगा, जिन नेताओं को आंदोलन चलाने के बड़े अनुभव हैं उन्हें भी इस मुहिम से जोड़ा जा चुका है और उनके अनुभवों का इस आंदोलन में लाभ लिया जायेगा।पूर्व जज, पूर्व आई.ए.एस पूर्व, पी.सी.एस.व वकीलों का भी बड़ा तबका आंदोलन के साथ जुड़ चुका है।जल्द ही आंदोलन की अगुवाई की कमेटी की घोषणा कर दी जायेगी।

Facebook Comments