कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय का नोएडा में हुआ स्वागत

नोएडा: महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा पूर्व अध्यक्ष सहाबुद्दीन के नेतृत्व में आज नोएडा के सैक्टर 9 में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता छत्तीसगढ़ सरकार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मुख्य सलाहकार आदरणीय अजय उपाध्याय जी का फूल माला व पटका पहनाकर नोएडा आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया।अजय उपाध्याय  ने कहा कि 2022 चुनाव आप लोगों के नजदीक है सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया और पूरी मजबूती के साथ आदरणीय प्रियंका गांधी जी 2022 के सपनों को पूरा करने का संकल्प दिलाया।

डोर टू डोर जाकर कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार करने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन, असंगठित कामगार प्रदेश महासचिव जावेद खान, कांग्रेस नेता इंद्रजीत तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष शाकिर सैफी, विकल गुर्जर, बबलू यादव, उमेश, दीपक, जलालुद्दीन, प्रवेश ,गुड्डू ,चमन , मास्टर हरिनंदन प्रसाद, प्रवेज, रामलायक शर्मा,तारिक , राजेश व तमाम साथियो सहित मौजूद रहे।

Facebook Comments