प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उप्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार: रामकुमार तंवर

नोएडा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निदेशानुसार नोएडा विधानसभा 61 के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार तवर ने सेक्टर 10 स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन को नोएडा विधानसभा 2022 के लिए आवेदन पत्र भरकर 11000 शुल्क के साथ जमा करा दिया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार तवर ने कहा की प्रियंका गांधी के नेतृत्व में दिनांक 29 सितंबर 2021 को मेरठ में ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें नोएडा से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता जाएंगे कांग्रेस पार्टी नोएडा विधानसभा में जनहित मुद्दों को कांग्रेस पार्टी उठाती रही है |

पार्टी मौका देगी तो पूरी मज़बूती के साथ नोएडा विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बन्ने जा रही है क्यूँकि उप्र प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है भाजपा सरकार ने धोके के सिवा कुछ नही दिया है प्रदेश की जनता को ठगने का काम इस सरकार ने किया है।इस बार प्रदेश की जनता भाजपा पार्टी को सबक़ सिखाएँगी।इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन, महानगर महासचिव जितेंद्र अम्बावत, जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुध नगर व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अभिषेक जैन,कांग्रेसी नेता राजन बिष्ट, महासचिव इंद्रजीत तिवारी ,ऊधम नागर,धर्मेंद्र सहित साथी मौजूद रहे।

Facebook Comments