कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम समुदाय को संतुष्ट करने के लिए हिन्दुओं की भावनों को आहत किया है-अशोक गोयल

नई दिल्ली, 26 नवम्बर। दिल्ली भाजपा मीडिया रिलेशन विभाग प्रमुख श्री नीलकांत बक्शी एंव मीडिया विभाग प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा ने आज कांग्रेस समर्थित अखबार नेशनल हेराल्ड द्वारा महिलाओं पर चल रहे अभियान हेस टेग मी-टू को दैविक ग्रन्थ महाभारत और रामायण से जोड़कर अखबार द्वारा किये गए कथित ट्विट को लेकर नई दिल्ली डी.सी.पी को अपनी शिकायत दर्ज कराई।

मीडिया रिलेशन विभाग प्रमुख श्री नीलकांत बक्शी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार द्वारा हिन्दुओं की धार्मिक आस्था, मान्यता और विश्वास को ठेस पहुंचाने वाला ट्विट कर कांग्रेस समर्थित अखबार नेशनल हेराल्ड ने महिलाओं पर हो रहे कथित यौन शोषण हेस टेग मी-टू अभियान से हिन्दु धार्मिक ग्रन्थ महाभारत और रामायण से जोड़ा है जिसकी जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। अखबार द्वारा ये बयान की महाभारत और रामायण काल में यदि हेस टेग मी-टू अभियान होता तो सीता माता, द्रोपदी और माधवी ये सब नारी पात्र भी मी-टू अभियान के भाग होतीं। इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना बयान छाप कर अखबार ने करोड़ों हिन्दुओं की आस्था को आहत किया है।

मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार द्वारा किये गये ट्विट व छापे गए आर्टिकल की कॉपी के साथ एक शिकायत पत्र नई दिल्ली के डी.सी.पी को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से मुस्लिम समुदाय को संतुष्ट करने के लिए हिन्दुओं की भावनों को हर कदम पर आहत किया है। 1967 में गोभक्तों पर गोलिया चलवाईं। हजारों राम सेवकों पर गोलियां चलवाईं तथा यूपीए सरकार ने माननीय न्यायालय में शपथपत्र देकर कहा कि भगवान राम एक काल्पनिक पात्र हैं। ऐसे आर्टिकलों के माध्यम से कांग्रेस की हिन्दुओं के प्रति सोच व धारणा स्पष्ट हो रही है जिसकी जितनी निन्दा की जाए वह कम है। दिल्ली भाजपा मांग करती है कि कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से ऐसे घिनौने कृत्य के लिए समस्त देशवासियों से माफी मांगनी चाहिये।

Facebook Comments