मोदी विरोध में तालिबानी बनती जा रही है कांग्रेस: राजीव रंजन
Date posted: 11 December 2021
श्री रंजन ने कहा कि इससे पहले वसीम रिजवी के हिन्दू धर्म अपनाने पर भी कांग्रेस नेताओं के नकारात्मक बयान सामने आये थे. तेलंगाना के कॉन्ग्रेस नेता फिरोज खान ने तो खुलेआम वसीम रिजवी का गला काटने पर 50 लाख का इनाम घोषित कर दिया, वहीं विधायक राशिद खान ने उनकी हत्या करने वालों को 25 लाख का इनाम देने का ऐलान किया है. यह दिखाता है कि भाजपा से नफरत करते करते अब यह लोग देश और देशवासियों से भी घृणा करने लगे हैं.
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में गौर करने वाली बात यह है कि गांधी परिवार या कांग्रेस के किसी भी नेता ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. जिस पार्टी में पप्पू शब्द बोल देने पर नेता को निकाल दिया जाता हो, वहां गला काटने का ऐलान करने वाले पर कोई कारवाई नहीं होती है. इस मौन सहमती से साबित होता है कि कांग्रेस अब तेजी से तालिबान बनने की राह पर अग्रसर है.
Facebook Comments