दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत

नई दिल्ली:  दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोमवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इसी क्रम में दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के लिए सदस्यता अभियान और आंतरिक चुनाव की शुरूआत की गई। प्रदेश, जिला, विधान सभा स्तर पर पदाधिकारियों का चयन सक्रिय कार्यकर्ताओं की सदस्यता के माध्यम से किया जाएगा।

युवा कांग्रेस के अनुसार, भारतीय युवा कांग्रेस पूरे विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक युवा संगठन है। युवा कांग्रेस में चुनाव के माध्यम से पदाधिकारियों के चयन की सोच राहुल गांधी की है, जिसके तहत पार्टी के अंदर आंतरिक लोकतंत्र गठित हो पाया।

Facebook Comments