कांग्रेस अध्यक्ष को देश कि जनता को बरगलाना बंद कर, झूठे प्रचार पर माफी मांगनी चाहिए

पटना- 15 दिसम्बर , राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो, प्रदेश अध्यक्ष बिनोद कुमार उर्फ बिनू सिंह एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने राफेल डील पर कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार पर लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपो को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किये जाने पर कहा कि कांग्रेस युवराज राहुल गांधी को देश कि आम आवाम से माफी मांगनी चाहिए।
मोर्चा नेताओं ने कहा कि राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरकार को क्लीन चीट दिये जाने से कांग्रेस पार्टी व खासकर राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार पर लगाये गये भ्रष्टाचार का आरोप स्वत समाप्त हो जाती है। ऐसी परिस्थिति मे कांग्रेस अध्यक्ष को देश कि जनता को बरगलाना बंद कर अपनी झूठे प्रचार व अपने डपोरशंखी वंकतव्य पर माफी मांगनी चाहिए ।
इन नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मामले पर बोलने का नैतिक अधिकार नही है। राहूल गांधी जी दुसरो पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते फिरते है किन्तु यूपीए सरकार मे हुई एक के बाद एक बड़े बड़े घोटालो पर चुप्पी साध लेते है। देश कि जनता कांग्रेस के झूठे आरोपो से गुमराह होने वाली नही है लोकसभा चुनाव मे भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को जनता का पुरा पुरा समर्थन मिलेगा।

Facebook Comments