डिंपल वर्मा ने चेतन चौहान के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना
Date posted: 18 August 2020
लखनऊ: अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल डिंपल वर्मा ने प्रांतीय रक्षक दल, होमगार्ड एवं सैनिक कल्याण मंत्री चेतन चौहान के निधन पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय, पुराना जेल रोड, आनंद नगर में आयोजित शोक सभा में वर्मा सहित सभी विभागीय अधिकारी शामिल हुए। सभी ने 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर उपनिदेशक मुख्यालय सी पी सिंह, शिल्पी पांडे, मेघना सोनकर, अजातशत्रु शाही एवं सहायक लेखा अधिकारी दीनबंधु आर्य तथा मुख्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments