शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताया शोक
Date posted: 17 August 2020
पटना: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन पर शोक जताया है। उनके निधन पर श्री पांडेय ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से शास्त्रीय संगीत के एक युग का अंत हो गया है। अपनी गायकी से देश-विदेश में धूम मचाने वाले पंडित जसराज की कमी संगीत की दुनिया में हमेशा खलती रहेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति एवं दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें।
Facebook Comments