लखनऊ महोत्सव मेला क्षेत्र में मद्यनिषेध प्रचार साहित्य का वितरण   

लखनऊ: पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित 25 नवम्बर, 2018 से चलने वाले लखनऊ महोत्सव-2018 में मद्यनिषेध विभाग, उ0प्र0 द्वारा मद्यनिषेध प्रदर्शन कक्ष का आयोजन किया गया। प्रदर्शन कक्ष को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों को चित्रित करते हुए विभागीय बैनर व स्टेंडी बोर्डों से सजाया गया, जिसका अवलोकन प्रतिदिन हजारों संख्या में मेले में आने वाले जनसामान्य द्वारा किया जा रहा है।

प्रदर्शन स्थल पर प्रतिदिन जादू, कठपुतली आदि के माध्यम से भी नशीले पदार्थों से होन वाले दुष्परिणामों के प्रति जनजागरुकता का कार्य किया जा रहा है। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र  में मद्यनिषेध प्रचार साहित्य का वितरण किया जा रहा है, जिसे पढ़कर मेले में आने वाली जनता नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी प्राप्त कर रही है। समय-समय पर राज्य मद्यनिषेध अधिकारी उ0प्र0 सरोज कुमारी, राज्य मद्यनिषेध अधिकारी श्री राजीव श्रीवास्तव व क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी जलज मिश्र द्वारा भी प्रदर्शनी कक्ष का अवलोकन करते हुए जनसामालन्य से नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की।

Facebook Comments