राज्यपाल ने उदारतापूर्वक सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु दान दिया
Date posted: 7 December 2018
लखनऊ: ’’झण्डा दिवस‘‘ युद्ध में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, सेवारत वीर सैनिकों/पूर्व सैनिकों को आदर सहित स्मरण करने तथा सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा आश्रितों की सहायता हेतु स्थापित निधि में सभी नागरिकों से आर्थिक योगदान प्राप्त करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
आज दिनाँक 07 दिसम्बर 2018 को ’’सशस्त्र सेना झण्डा दिवस‘‘ के शुभ अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्त्र प्रदेश के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से माननीय राज्यपाल जी को प्रतीक झण्डा ग्रुप कैप्टन सुनील चन्द्र काण्डपाल द्वारा लगाया गया। इस अवसर पर निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उ0प्र0 द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी माननीय राज्यपाल जी द्वारा किया गया। राज्यपाल ने उदारतापूर्वक सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु दान भी दिया। इसके उपरान्त निदेशालय सैनिक कल्याण के अधिकारियों द्वारा मुख्य सचिव डा0 अनूप चन्द्र पाण्डेय को भी प्रतीक झण्डा लगाया गया। मुख्य सचिव ने उदारतापूर्वक सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु दान भी दिया।
Facebook Comments