डॉ संजय एल मादार को साहित्य गौरव सम्मान से 22 दिसम्बर को किया जायेगा समानित
Date posted: 7 December 2018
नई दिल्ली: दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा धारवाड केद्र के उच्च शिक्षा एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉ संजय एल मादार को उनकी दीर्घ कालीन साहित्यिक सेवाओं के लिए गिना प्रकाशन भिवानी हरियाणा द्वारा मति गिना देवी अंतर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान से 22 दिसम्बर को देश के विभिन्न राज्यों से आये हिन्दी सेवी विद्वत जनों के एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा ।
इस अवसर पर राजीव गाँधी बी एण्ड कॉलेज की हिंदी प्रो. डॉ लता एस पाटिल को भी सम्मानित किया जायेगा । इस अवसर पर डॉ लता एस पाटिल व डॉ नरेश सिहाग एडवोकेट द्वारा सम्पादित पुस्तक महिला उत्कर्ष एवं बाल विकास : दशा एवं दिशा का भी विमोचन किया जायेगा |
Facebook Comments