राज्य मंत्री सूचना ने किया सोशल मीडिया हब का निरीक्षण
Date posted: 7 December 2018
लखनऊः प्रदेश के राज्य मंत्री विधायी, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण डा0 नीलकंठ तिवारी ने आज लोक भवन स्थित मुख्यमंत्री सोशल मीडिया हब का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान तिवारी ने वहां पर चल रहे सोशल मीडिया सम्बन्धित कार्य पर संतोष व्यक्त किया। उन्होने वहां पर उपस्थित अधिकारियों को वर्तमान सरकार की समस्त जन-कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के जरिए तीव्र गति से कराये जाने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश का हर वर्ग इन लोकोपकारी योजनाओं का समुचित लाभ उठा सके।
तिवारी ने अपने निर्देश में कहा कि सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक ई0.पत्रिका ई-संदेश कम समय पर अपनी एक अलग विशिष्ट पहचान बना चुकी है। इसलिए यह आवश्यक है कि जन-जन तक इस पत्रिका को पहुंचाया जाय। श्री तिवारी ने स्वयं कम्प्यूटर पर आॅन स्क्रीन सोशल मीडिया में चल रहे प्रचार-प्रसार के कार्य का अवलोकन किया और इसे और भी प्रभावी एवं त्वरित किए जाने के निर्देश दिए।
Facebook Comments