केवल मछली निर्यात के बजाय समुद्री उत्पादों पर ध्यान देना चाहिए : PM मोदी
Date posted: 23 October 2021
पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कच्चे उत्पाद के बजाय प्रसंस्कारित उत्पादों का विस्तार किया जाना चाहिए, ताकि मछुआरों और किसानों को ज्यादा लाभ मिले। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा कार्यक्रम के लाभार्थियों और हितधारकों के साथ संवाद के दौरान यह बात कही।
उन्होंने कहा कि भारत सबसे लंबे समय से कच्चे माल के तौर पर मछली का निर्यात कर रहा है। भारतीय मछली को पूर्वी एशियाई देशों में संसाधित किया जा रहा है, जिसके बाद यह विश्व बाजार में आती है। इस वास्तविकता को बदलने के लिए मत्स्य पालन क्षेत्र को (केंद्र सरकार द्वारा) पहली बार बड़े पैमाने पर सहायता दी गई है।
Facebook Comments