योगी सरकार ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट किया
Date posted: 23 October 2021

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रामनगरी अयोध्या में एक और काम किया है। फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदल दिया है। अब यह अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसका आदेश भी कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया और लिखा कि मुख्यमंत्री ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या कैंट करने का निर्णय लिया है। अब यह स्टेशन अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा।
Facebook Comments