प्रियंका ने प्रतिज्ञा यात्रा को किया रवाना, 20 लाख लोगों को नौकरी देने का एलान

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने को मजबूती से पेश करने में लगीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को प्रदेश के तीन जिलों से कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का एलान किया।

बाराबंकी के तमरसेपुर ग्राम में कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के हर छोर में जाने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को बाराबंकी से हरी झंडी दिखाते हुए पार्टी की सात प्रतिज्ञाओं की घोषणा की।

Facebook Comments