25 अक्टूबर से भाजपा दिल्ली प्रदेश मंडल स्तर तक लगाएगी प्रशिक्षण शिविर

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश सभी मंडल स्तर तक प्रशिक्षण शिविर लगाएगी।  25 अक्टूबर से लगने वाले इस प्रशिक्षण शिविरों में मंडल के सभी पदाधिकारी, उस मंडल में रहने वाले बूथ अध्यक्ष, समिति अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारी सभी शामिल होंगे। इस वर्ष प्रशिक्षण शिक्षण संचालन प्रक्रिया प्रदेश कार्यालय में होंगी।

इस संदर्भ में प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, दिल्ली भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रमुख एवं प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, सह-प्रमुख एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सहित प्रदेश के सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष, आदेश गुप्ता,  संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और हर्ष मल्होत्रा ने एक प्रशिक्षण संचालन प्रक्रिया मानक नियमावली किताब का लोकार्पण किया।
प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में भाजपा के सिद्धांतों और वर्ष 2014 के बाद की राजनीति, विचार परिवार, सोशल मीडिया, दिल्ली की राजनीतिक परिस्थिति पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा प्रशिक्षण में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधन किया जाएगा।
प्रदेश के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि इस बार दिल्ली में करीब 18 लाख लोग भाजपा से जुड़े हैं। नए कार्यकर्ताओं के साथ साथ नए पदाधिकारियों का भी प्रशिक्षण होना चाहिए क्योंकि भाजपा एक सिद्धांतवादी पार्टी है और सिद्धांतों के प्रति नए कार्यकर्ताओं को हर प्रकार से प्रशिक्षण मिलना चाहिए। ये प्रशिक्षण शिविर 25 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेंगी। हर एक शिविर में 100 से अधिक की संख्या नहीं होगी। कोरोना काल में केंद्र के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होगा। कोरोना काल में सोशल मीडिया के महत्व को हर कार्यकर्ताओं को समझना होगा क्योंकि पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया की काफी महत्वता बढ़ी है और लोगों से जुड़ने का नया माध्यम बना है।

Facebook Comments