वज्रपात से हुई मौत पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दुख जताया
Date posted: 2 July 2020
पटना: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने वज्रपात से हुई 22 लोगों की मौत पर दुख जताया है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए पांडेय ने कहा कि आसमानी कहर से हुई मृत आत्मा को ईश्वर चिर शांति प्रदान करे। दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है। सरकार की ओर से परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
Facebook Comments