बूथ सम्मेलन में नड्डा बोले, ‘ये नई नहीं वही सपा है’, 700 दंगे हुए और 112 लोग मारे गए

मेरठ:  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सपा प्रमुख अखिलेश पर निशाना साधा और कहा कि ये नई सपा नहीं है, वही पुरानी सपा है। कहा हम गन्ना पर चुनाव लड़कर जीतेंगे और हम जिन्ना मानसिकता का भी पदार्फाश करेंगे। मेरठ के सुभारती विश्व विद्यालय ग्राउंड में आयोजित पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सपा-रालोद गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा वही है, नई नहीं है।

उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे और कांवड़ कांड की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिनकी रैली में जितनी भीड़ थी उतने कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष तो यहां मैदान में भरे हैं। विकास का परि²श्य बदला है। सपा नेता पुराना चेहरा छिपाकर आये हैं, लेकिन ये वही सपा है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये नई सपा नहीं है, वही पुरानी सपा है। याद करो इनके कार्यकाल में 700 दंगे हुए। 112 लोग मारे गए। मुजफ्फरनगर के दंगे में सचिन और गौरव को मार दिया गया और इन्होंने आरोपियों को छुड़वा दिया।

Facebook Comments