आज और कल पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष सदस्यता अभियान

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के क्रम में 12 और 13 दिसंबर को पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी सभी 1 लाख 74 हजार बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी से नए सदस्यों को जोडेगी़। दोनों ही दिन प्रदेश सरकार के मंत्री पार्टी के सांसद, विधायक, आयोग-निगम-बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, नगर निकाय के अध्यक्ष व सदस्य, त्रिस्तरीय पंचायत के अध्यक्ष व सदस्यों सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ नेता बूथों पर सदस्यता कार्यक्रम में प्रतिभागिता करेंगे।

सदस्यता अभियान के तहत पार्टी घर-घर पहुंचकर लोगों को भाजपा परिवार के साथ जोड़ते हुए भाजपा का पटका पहनाकर नए सदस्यों का अभिनंदन भी कर रही है और उनके घरों पर मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर भी लगा रही है।

पार्टी के प्रदेश मंत्री संजय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को भाजपा में नए सदस्यों का आंकड़ा 55 लाख के पार हो चुका है। विशेष सदस्यता अभियान के तहत कल रविवार को उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ऐशबाग ए शक्तिकेंद्र लखनऊ, प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन महानगर सी शक्तिकेंद्र लखनऊ, डा. महेन्द्र सिंह बाबू वनारसीदास शक्तिकेंद्र लखनऊ, उपेन्द्र तिवारी बलिया के कुंवर सिंह इंटर कालेज बूथ नं 58, दारा सिंह चौहान करमपुर जिला मऊ, स्वाती सिंह विद्यावती 1बी शक्तिकेंद्र लखनऊ, मोहसिन रजा राजीव गांधी 2बी शक्तिकेंद्र व महापौर संयुक्ता भाटिया अम्बेडकर नगर 1ए शक्तिकेंद्र लखनऊ में सदस्यता अभियान को गति देंगे।

राय ने बताया कि सांसद बी.के. सिंह हापुड के सौलाना शक्तिकेंद्र,  रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज के देवरा शक्तिकेंद्र, नीरज शेखर बलिया के रामपुर बहावल, सत्यपाल सिंह बागपत के बसौली शक्तिकेंद्र,  रमेश बिन्द भदोही के जखांव शक्तिकेंद्र, सुरेन्द्र नागर बुलन्दशहर के सफातुल्ला शक्तिकेंद्र, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह बलिया के बृजखोरी शक्तिकेंद्र, प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि बुलन्दशहर के इमलिया शक्तिकेंद्र पर घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाकर भाजपा परिवार से जोड़ने का काम करेगें।

Facebook Comments