IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराया

दुबई: आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी मुंबई इंडियंस ने आज दुबई क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली 20 ओवरों में नौ विकेट पर 110 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए यह लक्ष्य आसान था। ईशान किशन (नाबाद 72, 47 गेंद, चौके, 3 छक्के) की शानदार पारी के दम पर मुंबई ने यह लक्ष्य 14.2 ओवरों में हासिल कर लिया।

Facebook Comments