जयंत चौधरी बने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के नये अध्यक्ष के रूप में जयंत चौधरी की ताजपेाषी हो गयी है। जयंत चौधरी ने अध्यक्ष पद संभालते ही संयुक्त किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं से बुधवार को इसमें बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। सरकार से मांग की है कि किसानों से वार्ता कर समस्या का जल्द कोई हल निकाले। चौधरी अजित सिंह के कोरोना संक्रमण से निधन के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल को नया मुखिया मिल गया।

पार्टी के 34 सदस्यों ने वर्चुअल बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के पुत्र स्वर्गीय अजित सिंह के पुत्र जयंत चौधरी को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

Facebook Comments