भ्रष्टाचारियों की झुंड तैयार कर रहे हैं केजरीवाल: नवीन कुमार जिंदल

नई दिल्ली:  प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिन निगम पार्षदों को भ्रष्टाचार के आरोप में पार्टी से बर्खास्त कर रही है उसे आम आदमी पार्टी अपना सदस्य बनाकर यह साबित कर चुकी है कि आम आदमी पार्टी में सिर्फ भ्रष्टाचारियों के लिए ही जगह है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने जिस निगम पार्षद पूजा मदान को भ्रष्टाचार के आरोप में निकाला है, उसे आप’ ने अपनी पार्टी में शामिल कर इसका एक और प्रमाण दे दिया है।

नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के अधिकांश विधायक घोटाले में शामिल है। उनमें से कोई जल बोर्ड घोटाले में शामिल है, तो किसी का नाम पीडब्ल्यूडी घोटाले में है वही कोई राशन घोटाले में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारियों का एक प्रमुख बन चुकी है और अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारियों की झुंड तैयार कर दिल्ली में जनसेवा की बात कर रहे हैं।

Facebook Comments