कृषि क़ानूनों के विरोध में किसान एकता संघ ने किया दिल्ली कूच
Date posted: 1 October 2020
नोएडा/दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि बिलों के विरोध में गुरुवार को किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.सोरन प्रधान के नेतृत्व में ट्रैक्टरों के साथ हज़ारों की तादाद में नोएडा से दिल्ली के लिए कूच किया, नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर जैसे ही किसान पहुँचें वहाँ पहले से ही मौजूद मयूर विहार SHO विवेक त्यागी दिल्ली पुलिस तथा भारी पुलिस बल के साथ बेरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोक लिया गया जिसके बाद महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पहुंची सैकड़ों की तादात में महिलाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी अौर किसान वहीं पर बैठ गए करीब 2 घंटे तक किसानों व दिल्ली तथा नोएडा पुलिस के बीच नोकझोंक हुई, उसके बाद मौके पर डीसीपी मनजीत सिंह ने पहुँचकर किसानों को आश्वासन देकर शांत किया, करीब 3 घण्टे तक रोड जाम करने बाद किसानों ने डीसीपी के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन डीसीपी मनजीत सिंह दिल्ली पुलिस को दिया उसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया इस मौके पर चौ बाली सिंह, गीता भाटी,रमेश कसाना, राजेंद्र चौहान, प्रमोद शर्मा,देशराज नागर, वंदना चौधरी,जग्गा अधाना,जितेन्द्र अलीगढ़,ब्रिजेश भाटी,जतन सिंह,कृष्ण नागर, अमित अवाना,अर्जुन प्रजापति देवेंद्र अवाना ,अविनाश अंबावता, सहित आदि हजारों लोग उपस्थित रहे |
Facebook Comments