राहुल-प्रियंका का काफिला ग्रेटर नोएडा में रोका, हाथरस के लिए पैदल निकले

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वीरवार को उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिवालों से मिलने हाथरस जा रहे थे। उसी समय इनके काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिये निकल गये।

Facebook Comments