देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13 हजार से ज्यादा मामले, 127 की मौत
Date posted: 31 January 2021
नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 13,052 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,07,46,183 हो गई। इसी दौरान कोविड-19 से 127 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मौतों का आंकड़ा बढ़ कर 1,68,784 हो गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को ये जानकारी दी। देश में पिछले 24 दिनों से कोरोनावायरस के मामले लगातार घट रहे हैं। दैनिक मामलों की संख्या 20 हजार से कम रिकॉर्ड की जा रही है। साथ ही मरने वालों की संख्या भी पिछले 34 दिनों में 300 से कम है।
Facebook Comments