कल मुख्यमंत्री द्वारा मेरा कोविड केन्द्र ऐप का लोकार्पण किया गया: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,79,972 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,03,08,636 सैम्पल की जांच की गयी है। उत्तर प्रदेश देश में कोविड-19 की टेस्टिंग करने में पहला राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1950 नये मामले आये हैं।

प्रदेश में 22,160 कोरोना के एक्टिव मामले में से 10,318 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक 3,19,740 लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं तथा 3,09,422 लोगों ने अपनी होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2086 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1993 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक कुल 5,22,867 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 94.58 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,69,829 क्षेत्रों में 4,78,043 टीम दिवस के माध्यम से 3,00,33,652 घरों के 14,66,00,500 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से कल एक दिन में 2440 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 2,52,093 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया।

प्रसाद ने बताया कि कल मुख्यमंत्री द्वारा मेरा कोविड केन्द्र ऐप का लोकार्पण किया गया। इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता द्वारा 05 किलोमीटर के दायरे में स्थित कोविड-19 जांच केन्द्र की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।  इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता अपनी जांच केन्द्र पर पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक करा सकता है। इसके साथ-साथ केन्द्र पर उपलब्ध कोविड-19 की टेस्टिंग विधि की जानकारी भी मिलेगी। प्रदेश सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियंत्रण के लिए तकनीकी का व्यापक और बेहतर प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं तथा बीमार व्यक्तियों को संक्रमण से दूर रखकर कोविड-19 की सेकेन्ड वेव से बचाया जा सकता है।

Facebook Comments