नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने महिलाओं के सशक्त बनाने के लिए बैंक में खुलवाये खाते

नोएडा: नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने नई डगर नया सफर परियोजना के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का अनूठा कार्य किया। संस्था ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से महिलाओं एवं  ल़डकियों के जीरो बैलेंस खाते खोले इसके साथ ही साथ महिलाओं को बैंक की तरफ से सरकारी योजनाओं से अवगत भी कराया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की  महासचिव विनीता सोपारी का विशेष योगदान रहा।

संस्था की संस्थापक मीनाक्षी त्यागी के अनुसार बच्चों के बैंक खाता खोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उनके पास पैन कार्ड नहीं है। संस्था का अगला कदम होगा कि सबसे पहले बच्चों के पैन कार्ड खुलवाना। महिलाओं के पुनरुत्थान में संस्था अनवरत प्रयासरत है। संस्था का मानना है कि हमें हर दिन महिला का सम्मान करना चाहिये और उनको सशक्त बनाने के लि‍ए प्रयास करते रहने चाहिए।

Facebook Comments