लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिति में आज लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह सहित उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश विश्वनाथ प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष शिवजी शाह, सिकंदर यादव, महरौली जिला सचिव विनय कुमार यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्यामल किशोर सिंह को पटका पहना कर पार्टी में शामिल करते हुए गुप्ता ने कहा कि श्यामल किशोर सिंह के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

आदेश गुप्ता ने लोजपा से आए सभी पदाधिकारियों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर दिन प्रति दिन भाजपा परिवार एक संगठन के रुप में बड़ा होता जा रहा है जो इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सिर्फ एक पार्टी ही नहीं बल्कि एक ऐसा संगठन है जिसमें हर तरह के व्यक्ति को बराबर सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रधानमंत्री की जनकल्याकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और आने वाले चुनावों में भाजपा को जीत दिलाने की तरफ यह एक मजबूत कदम है। भाजपा का हर उस व्यक्ति का स्वागत करती है जो दूसरी पार्टीयों में खुद को दबा महसूस करते हैं।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आदित्य झा एवं जिला अध्यक्ष रोहताश बिधूड़ी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments